Uttarakhand Government Advertisement

Uttarakhand News : अपर निदेशक ने गोवर्धन दास को स्मृति चिन्ह् भेंट कर दी विदाई

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Uttarakhand News, देहरदून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड में कार्यरत गोवर्धन दास आज अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस अवसर पर सूचना विभाग में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया।

अपर निदेशक त्रिपाठी ने कहा कि गोवर्धन दास द्वारा अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निवर्हन किया गया। उनकी सेवाएं अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में व्यवस्थाधिकारी, रामपाल सिंह रावत, फोटो फिल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।

विदाई सम्मान समारोह में सूचना कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत द्वारा गोवर्धन दास के सम्मान में सम्मान पत्र पढ़ा गया। संघ के महामंत्री अंकित कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीवान, संयुक्त मंत्री पारूल चौधरी, संगठन मंत्री सतेन्द्र बिजिल्वाण, संयोजक अरूण कुमार द्वारा संघ का स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, रणजीत सिंह बुदियाल, जगदीश पटवाल, संघ के पूर्व महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट सहित सूचना विभाग के सभी कार्मिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार द्वारा किया गया।