Uttarakhand Government Advertisement

Uttarakhand news-मां नंदा की जात वाण से वेदनी के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मां नंदा की राज जात आज अपने अगले पड़ाव वेदनी के लिए वाण से गैरोली पातल होते हुए रवाना हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने नम आंखों, जयकारों, पारंपरिक जागरों और मांगल गीतों के बीच मां नंदा की डोली को विदा किया। इस यात्रा में 40 से अधिक छंतोलियों और सैकड़ों देव निशानों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

जिलाधिकारी ने की पूजा-अर्चना: डीएम गौरव कुमार ने वाण से प्रस्थान के समय मां नंदा की डोली की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राज जात के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।

सुरक्षा व व्यवस्थाओं का निरीक्षण: डोली के प्रस्थान से पूर्व डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने यात्रा पड़ाव पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी पड़ावों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की लगातार निगरानी की जाए।

प्रशासन की अपील: पर्वतीय रास्तों और मौसम की चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने, केवल निर्धारित मार्ग का उपयोग करने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति: इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अन्य जनप्रतिनिधि, वाण के स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।