Uttarakhand Government Advertisement

Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’; CM धामी ने 172 शिकायतों का मौके पर ही किया निपटारा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

uttarakhand news-गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी सरकार फाइलों में नहीं, बल्कि धरातल पर काम करती है। ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के तहत गोपेश्वर के पुलिस मैदान में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी अलग ही एक्शन में नजर आए। उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कई मामलों का मौके पर (On the Spot) ही निपटारा कर दिया।

मशीन से लेकर टेंडर तक… तुरंत हुआ समाधान

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने जनता की सीधे फरियाद सुनी और अधिकारियों की क्लास लगाते हुए तुरंत फैसले लिए:

  • सरिता देवी को तुरंत मिली मशीन: नन्दानगर की सरिता देवी ने झंगोरा उत्पादन के बाद प्रोसेसिंग की समस्या बताई। सीएम ने तुरंत कृषि विभाग को निर्देश दिए और शिविर स्थल पर ही उन्हें ‘झंगोरा मड़ाई एवं प्रोसेसिंग मशीन’ उपलब्ध करा दी।
  • चार दिन से अटका टेंडर आज ही पास: दशोली के जयदीप सिंह ने शिकायत की कि PWD में ठेकेदारी पंजीकरण 4 दिन से अटका है। सीएम ने अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश दिए कि आज ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर पंजीकरण स्वीकृत करें।
  • किसानों को सौगात: दशोली के नीरज भट्ट को एक महीने के भीतर फूलों के बीज और पोखरी के देवेन्द्र सिंह को एंटी-हेल नेट (Anti-hail net) व सेब के पौधे तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एक नजर में कार्यक्रम के आंकड़े और लाभ:

विवरणसंख्या / जानकारी
शिविर में कुल प्रतिभागी7,472 लोग
मौके पर निस्तारित शिकायतें172 (कुल 203 में से)
लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या4,632
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट6 महिलाओं को वितरित
स्वरोजगार व कृषि ऋणशून्य (0%) ब्याज दर पर चेक बांटे गए

किसानों और स्वयं सहायता समूहों को किया मालामाल

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को करोड़ों रुपये की सहायता बांटी। 1 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने वाली दो कृषक कंपनियों— ‘रूपकुण्ड फेड फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी’ (देवाल) और ‘उन्नति स्वायत्त सहकारिता एफपीओ’ (नन्दानगर) को सीएम ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके अलावा नाबार्ड पॉलीहाउस, मशरूम उत्पादन और कीवी मिशन योजना के तहत लाखों रुपये की वित्तीय सहायता के चेक भी बांटे गए।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘हर गांव का यही पैगाम: एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है और यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक भूपाल राम टम्टा, अनिल नौटियाल, लखपत बुटोला, डीएम गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।