नई दिल्ली। रवनीत सिंह बिट्टू ने कंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि पंजाब चुनाव को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है और पंजाब चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का इस्तीफा स्वीकार
नई दिल्लीरू केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया है। माना जा रहा है कि रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। बीजेपी उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका दे सकती है। वे खुद भी किसी हाई प्रोफाइल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
राज्यसभा सांसद का कार्यकाल पूरा
पहले भी इस तरह की बातें सामने आती रही हैं, जिसमें कहा जा रहा था कि रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब चुनाव के लिए मंत्रिपद से हटाकर पंजाब भेजा जा सकता है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। बीजेपी संगठन को धार देने के लिए रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब में सक्रिय राजनीति में उतारना चाहती है। हालांकि, जून में ही रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल पूरा हो चुका है।

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

