उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक यात्री की पिस्टल से गलती से गोली चल जाने से दो लोग घायल हो गए। आजमगढ़ का रहने वाला यह यात्री एयर इंडिया की फ़्लाइट से मुंबई जाने वाला था। उसके पास एक पिस्तौल और मैगज़ीन थी और उसने दोनों हथियारों के बारे में जानकारी भी दी थी। जांच के दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई और गोली ज़मीन पर लगने के बाद पास खड़े दो लोगों एक लड़के और एक महिला को जा लगी। घायल महिला एयरपोर्ट की कर्मचारी बताई जा रही है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से मीडिया को बताया गया है कि 16 अगस्त को सुबह करीब 9.30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से यात्री पत्नी के साथ मुंबई जा रहा था। हथियार की जांच के दौरान यात्री से एक राउंड फायर हो गया, जिससे दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हो गए। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट की एक महिला कर्मचारी भी घायल हुई है। घायल खतरे से बाहर हैं।
जांच के दौरान चली गोली
अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एयर इंडिया के एक यात्री की बंदूक से गोली चलने से दो लोग घायल हो गए। यह यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जा रहा था। वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने एक बयान में कहा, “आज, 16.08.2026 को सुबह करीब 9:30 बजे फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जा रहे एक यात्री ने अपनी पत्नी के साथ यात्रा करते समय बताया कि उसके पास हथियार है। हथियार की जांच के दौरान, यात्री की बंदूक से एक गोली चल गई, जिससे AAICLAS के दो स्क्रीनर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है और जांच चल रही है।