चारधाम यात्रा पर जाने का प्लान? पहले कराएं फ्री रजिस्ट्रेशन, जानें WhatsApp से बुकिंग का तरीका

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं? तो सबसे पहले एक जरूरी काम निपटा लें — रजिस्ट्रेशन। उत्तराखंड सरकार ने चारों धामों की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है, और अच्छी खबर यह है कि यह बिल्कुल मुफ्त है।

रजिस्ट्रेशन के 4 आसान तरीके

1. वेबसाइट: registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अकाउंट बनाएं।
2. मोबाइल ऐप: ‘Tourist Care Uttarakhand’ ऐप डाउनलोड करें।
3. WhatsApp: +91-8394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर भेजें।
4. हेल्पलाइन: टोल-फ्री नंबर 0135-1364 पर कॉल करें।

क्या-क्या चाहिए

मोबाइल नंबर पर OTP से अकाउंट बनेगा। फिर हर यात्री का नाम, उम्र, पता भरें और आधार/पहचान पत्र अपलोड करें। यात्रा की तारीख चुनें, आपातकालीन संपर्क दें और QR कोड वाला यात्रा पंजीकरण पत्र डाउनलोड कर लें। एक रजिस्ट्रेशन से चारों धामों की यात्रा हो जाती है, और एक मोबाइल नंबर से 5 से 8 यात्रियों का समूह पंजीकरण हो सकता है।

रजिस्ट्रेशन से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और आपात स्थिति में यात्रियों की ट्रैकिंग आसान होती है। बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी, इसलिए निकलने से पहले यह काम जरूर कर लें।