Uttarakhand Government Advertisement

टीहरी के युवाओं के लिए मौका: आज फुटबॉल ट्रायल, हरिद्वार में राज्य स्तरीय मुकाबला

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

टीहरी गढ़वाल के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका है। 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में अंडर-17 बालक फुटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।

ये ट्रायल 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार के योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) के लिए आयोजित हो रहे हैं। प्रतियोगिता खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार और उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के समन्वय से जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा कराई जा रही है और टीहरी गढ़वाल की टीम को भी आमंत्रित किया गया है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से किसी प्रकार का भत्ता नहीं मिलेगा। हालांकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित टीम को निर्धारित मानकों के अनुसार सुविधाएं जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

चयन ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए अंशकालिक खेल प्रशिक्षक अमित पंवार के मोबाइल नंबर 9760309648 पर संपर्क किया जा सकता है। युवा खिलाड़ियों के लिए यह राज्य स्तरीय मंच पर खेलने का सुनहरा अवसर है।