Uttarakhand Government Advertisement

UP Home Guard Final Result 2026 जारी — Enrollment-2025 की District-Wise Merit List ऐसे करें Check

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। सभी जिलों की जिला-वार फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराई गई है, जिसमें अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर और लखनऊ समेत सभी जिलों के चयनित अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

सबसे पहले uppbpb.gov.in वेबसाइट खोलें। होम पेज पर ‘उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट–2025 का अन्तिम चयन परिणाम’ नाम से जारी नोटिस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें — स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट की कॉपी सेव करके सुरक्षित रख लें, ताकि आगे की प्रक्रिया में काम आए।

आगे क्या करना होगा

चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें और अपने दस्तावेज तैयार रखें। परिणाम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।