Uttarakhand Government Advertisement

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

जलालुद्दीन संवाददाता

​एचौड़ा कंबोह:थाना एचौड़ा कंबोह क्षेत्र के अंतर्गत सैदनगली-मनौटा मार्ग पर हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शाहपुर सिरपुड़ा गांव में स्थित एक स्कूल के पास हुआ, जब युवकों की मोटरसाइकिल ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है।

​दो ट्रैक्टरों के बीच हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नहरौली निवासी इबले हसन का बेटा दिलहसन अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से मनौटा जा रहा था। रास्ते में शाहपुर सिरपुड़ा के पास सैदनगली की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रिपलर जा रहा था, जबकि सामने (मनौटा की तरफ) से ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और तीनों युवक छिटक कर सड़क पर जा गिरे।

​बाजार के कारण लगी भीड़, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

जिस दिन यह हादसा हुआ, उस दिन मनौटा में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जिसके कारण सड़क पर आवागमन और भीड़भाड़ काफी ज्यादा थी। हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए आनन-फानन में तीनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दिलहसन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके अन्य दो घायल साथियों का इलाज किया जा रहा है।

​घायल साथी ने बताया आंखों देखा हाल

हादसे में घायल हुए मृतक के साथी मेहरबान ने बताया कि जब वे लोग जा रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर सामने से आ रहा था और एक पीछे से। अचानक टक्कर लगी और बाइक गिर गई। इसके बाद वे लोग बेहोश हो गए। उन्हें नहीं पता कि हादसे के बाद उन्हें अस्पताल कौन लेकर आया।

​गांव में पसरा मातम, छिन गया परिवार का सहारा

युवा बेटे दिलहसन की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव नहरौली पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दिलहसन अपने 6 बहन-भाइयों में मझला था। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव का माहौल बेहद गमगीन हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।