Uttarakhand Government Advertisement

Viral video : “ट्रेन डिरेल होने से ठीक पहले इंजन में क्या हुआ था? ‘ब्रेक फेल’ वाले इस वायरल वीडियो ने खोल दी इमरजेंसी सिस्टम की पोल!”

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

गुवाहाटी: बुधवार की सुबह गुवाहाटी के पास मिजोरम जाने वाली कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अब इस ट्रेन के पटरी से उतरने (डिरेल होने) से ठीक पहले का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
​इंजन के अंदर से रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर
यह वायरल फुटेज देखकर साफ लग रहा है कि इसे ट्रेन के इंजन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में ट्रेन के ड्राइवर को साफ तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए हैं। बेबस हो चुका ड्राइवर फुटेज में कह रहा है, “सिग्नल लाल है… इमरजेंसी लगा हुआ है, लेकिन काम नहीं कर रहा है। कुछ भी काम नहीं कर रहा है”।

​ड्राइवर के कहते ही हुआ जोरदार धमाका

ड्राइवर के इतना कहते ही महज कुछ सेकंड बाद ही एक जोरदार धमाका होता है और बेकाबू ट्रेन सीधे बैरिकेड्स से जा टकराती है। इस वीडियो में ट्रेन को भयानक तरीके से पटरी से उतरते हुए देखा जा सकता है।

​इमरजेंसी सिस्टम काम करता तो टल सकता था हादसा!
ड्राइवर की इन बातों से यह बिल्कुल साफ हो जाता है कि अगर ट्रेन का इमरजेंसी सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा होता, तो शायद यह ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच जाती।

​कब और कहां हुआ हादसा?

यह खौफनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 6.54 बजे हुआ। असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्टेशन पर बेहद भयावह नजारा देखने को मिला।