Uttarakhand Government Advertisement

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग समेत पुलिस की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : रोहतक। भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ने के बाद हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से जारी किए गए आदेश पर कहा कि अगले आदेशों तक किसी भी प्रकार की छुट्टियां रद्द की जाती हैं और सभी कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैयार रहें। कोई भी कर्मचारी-अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा न ही अवकाश पर प्रस्थान करेगा। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों को 25 फीसदी बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।

 

साथ जारी किए आदेश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार का अवकाश आगामी आदेशों क स्वीकृत ना किया जाए। अगर स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी और कर्मचारी को अवकाश पर जाना है, तो स्वास्थ्य महानिदेशक से अनुमति लेनी होगी। बता दें इसके अलावा हरियाणा में पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई है।

Leave a Comment