Uttarakhand Government Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन करते हुए लिया बदला

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कारवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है।

 

किसी भी नागरिक ठिकाने निशाना नहीं बनाया गया है यानी सेना ने एक तरीके की सटीकता, सतर्कता और मानवीयता दिखाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा।

सेना ने हनुमान की तरह हमला किया। मैं भारतीय सेना के शौर्य को नमन करता हूं। हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था ‘जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे’ अर्थात केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पहले की तरह ही इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंप को तबाह करके करारा जवाब दिया है।

Leave a Comment