Uttarakhand Government Advertisement

Haryana News : रिश्वत लेते इंस्पेक्टर सहित दो गिरफ्तार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news-Haryana News :सिरसा : हरियाणा रोडवेज के एक ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर और उसके एक सहायक को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर धर्मपाल बुधवार शाम को 17 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। फिलहाल विजिलेंस की टीम अब आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी और आगामी कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए विजिलेंस के डीएसपी अमित बेनीवाल ने बताया कि आरोपी ये रिश्वत हैवी लाइसेंस बिना हाजिरी के बनाने की एवज में मांग रहा था। विजिलेंस सिरसा की टीम ने एसआई को सिरसा रोडवेज बस स्टैंड से पकड़ा है। इस मामले में सीएससी संचालक मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है, मनीष कुमार बिचोलिये का काम करता था। चतरगढ़ पट्टी में वह अपनी दुकान चलाता था।

जानकारी के अनुसार पता चला है सिरसा जिला के गांव लुदेसर की एक महिला एसआई के पास गई थी। उसने मनीष के माध्यम से पैसे के लेनदेन की बातचीत की थी। डीएसपी अमित बैनीवाल ने बताया कि एसआई धर्मपाल मंगालिया सिरसा रोडवेज डिपो में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल में कार्यरत है। दरअसल, हर महीने अभ्यार्थी हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रेनिंग लेने के लिए आते हैं।

इसी के चलते एसआई धर्मपाल ने एक महिला अभ्यार्थी से बिना हाजिरी के हैवी लाइसेंस बनाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि इस पर महिला अभ्यार्थी ने शिकायत विजिलेंस सिरसा को दी, जिसके बाद विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए उसे 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी और आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment