Haryana News: डेस्क: हरियाणा सरकार ने फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए दो चरणों में फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया है। पहले चरण में पंचकूला जिले के पिंजौर में 100 एकड़ ज़मीन पर फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस ज़मीन की पहचान हो चुकी है और सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दे कि दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस परियोजना के लिए ज़मीन की तलाश शुरू हो चुकी है। यह फिल्म सिटी न केवल कलाकारों को अवसर देगी बल्कि राज्य में रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी। गुरुग्राम जैसे शहर में फिल्म सिटी से पूरे उत्तर भारत के फिल्म उद्योग को गति मिल सकती है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विश्व संवाद केंद्र को 21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
राज्य में सिंगल स्क्रीन सिनेमा को फिर से जीवित करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने फिल्म प्रमोशन बोर्ड का गठन किया है जो इस दिशा में काम करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि फिल्म सब्सिडी से जुड़ी 5 लंबित आवेदनों का भुगतान 30 दिनों में किया जाएगा और नए आवेदनों के लिए प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
- UP Police News: कांवड़ यात्रा को लेकर गजरौला थाने में हाई लेवल मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर होगी तुरंत कार्रवाईताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now गजरौला। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में … Read more
- उत्तराखंड के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राज्य में खुलेंगे EPFO के नए क्षेत्रीय कार्यालयताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून। उत्तराखंड के लाखों सरकारी व निजी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और औद्योगिक घरानों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में … Read more
- Uttarakhand News-रुद्रपुर में मात्र इतने रुपए के लिए दोस्तों ने ली जान, वजह जानकर रहे जायेंगे हैरानताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now Uttarakhand News-रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर से एक बेहद खौफनाक और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने … Read more
- उत्तराखंड में कुदरत का कहर- टिहरी-चमोली में भारी लैंडस्लाइड, बागेश्वर में स्कूलों की छुट्टीताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून/चमोली। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश और पहाड़ों से गिरता मलबा एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। राज्य में पिछले तीन दिनों … Read more
- मुरादाबाद जनपद में हुए दो अलग-अलग हादसों में एक की युवक की मौत, जबकि पुलिसकर्मी समेत कई घायलताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों … Read more