Shani Jayanti 2025 : शनि जयंती शनिदेव के जन्मोत्सव का प्रतीक है, जो हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल यह 7 मई, 2025 को मनाई जाएगी। शनिदेव व्यक्तियों को कर्म के अनुसार अच्छा-बुरा फल देते हैं। इसलिए उन्हें कर्मफल स्वामी और न्यायाधीश कहा जाता है। इस बार शनि जयंती से पहले शनिदेव वाणी, व्यापार और संचार के स्वामी ग्रह बुध के साथ लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं।
ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध के साथ शनि का लाभ दृष्टि योग सोमवार 26 मई, 2025 के सुबह में 07:13 AM बजे तब बनेगा, जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री की कोणीय दूरी पर अवस्थित होंगे। अंग्रेजी में इन दोनों ग्रहों की इस कोणीय स्थिति को ‘सेक्सटाइल एस्पेक्ट’ (Sextile Aspect) कहते हैं। इसे त्रिएकादश योग भी कहते हैं, क्योंकि यह शुभ तब बनता है, जब कोई दो ग्रह कुंडली एक-दूसरे से तीसरे (तृतीय) और ग्यारहवें (एकादश) भाव में होते हैं।
Shani Jayanti 2025 : बुध-शनि के लाभ दृष्टि योग का राशियों पर असर
ज्योतिष शास्त्र में बुध बुद्धि, वाणी, संचार, व्यापार, तर्क और विश्लेषण का कारक और स्वामी ग्रह माने गए हैं, वहीं शनि अनुशासन, मेहनत, धैर्य और न्याय के स्वामी ग्रह हैं। यह देखा गया है कि जब बुध और शनि सेक्सटाइल एस्पेक्ट यानी लाभ दृष्टि योग बनाते हैं, तो सभी जातकों के व्यवस्थित सोच और दीर्घकालिक योजना को बढ़ावा मिलता है। आइए जानते हैं, बुध-शनि के लाभ दृष्टि योग का किन 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ेगा?
Shani Jayanti 2025 : वृषभ राशि
बुध-शनि का इस योग के कारण बुध और शनि दोनों आपके कर्म और लाभ भाव से दृष्टि डाल सकते हैं। इससे करियर में स्थायित्व, प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन रहे हैं। निवेश या व्यापार में पुराने प्रयास अब लाभ देने लगेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। काम में ईमानदारी और संयम बनाए रखें। इसका सही परिणाम उचित समय आने पर जरूर प्राप्त होगा।
Shani Jayanti 2025 : कन्या राशि
बुध आपकी राशि का स्वामी हैं और शनि के साथ बुध का यह शुभ आपके विचारों और ऊर्जा एक नई दृष्टि और जोश दे सकते हैं। स्टूडेंट जातकों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या बौद्धिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना। नौकारीपेशा और कारोबारियों को निवेश, शेयर मार्केट या फ्रीलांस कार्य से धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करेंगे, जिससे सम्मान मिलेगा। लव रिलेशनशिप में स्थायित्व आ सकता है।
Shani Jayanti 2025 : मकर राशि
बुध-शनि के लाभ दृष्टि योग से मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के योग बनेंगे। जो लोग सरकारी सेवा, कानूनी पेशा या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। कोई पुराना लंबित कार्य पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा या उच्च अध्ययन की योजना को बल मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें और सीनियर के साथ व्यवहार संयमित रखें। नई योजनाएं शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सही परामर्श अवश्य लें।
- भारी बारिश का अलर्ट के बाद इन जिलों में कल बंद रहेगे सभी स्कूलताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD), देहरादून द्वारा राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस संभावित खतरे और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता … Read more
- Uttarakhand news : ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे पर सरकार अलर्टताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून: पहाड़ों पर प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर ग्लेशियर फटने (GLOF) की घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में, प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने आज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र … Read more
- मुरादाबाद: रेलवे अफसर की ईमानदारी ने जीता दिल! ट्रेन में छूटा महिला का कीमती Apple मोबाइल खोजकर किया वापसताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद– भारतीय रेलवे (Indian Railways) में जहां अक्सर यात्रियों का सामान गुम होने या चोरी होने की शिकायतें आती हैं, वहीं मुरादाबाद मंडल के एक अफसर ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश कर रेलवे का मान बढ़ाया है। द्वितीय ट्रेन मैनेजर (मेल) … Read more
- सुरजननगर में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, अब खेत में गाय पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीणताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद/सुरजननगर: मुरादाबाद जिले में तेंदुओं का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव वंदे वाली मढ़ैयों में तेंदुए ने एक गाय पर जानलेवा हमला कर दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं … Read more
- शक की आग में बॉयफ्रेंड बना कातिल, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर ली गर्लफ्रेंड की जानताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र से अपराध की दो खौफनाक वारदातें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि प्यार में शक और अवैध संबंध किस कदर जानलेवा साबित हो सकते हैं। पहली घटना मुंबई के चेंबूर इलाके की है, जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी ही … Read more