Uttarakhand Government Advertisement

Moradabad road accident-मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, उत्तराखंड के 3 युवकों की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ 

Moradabad road accident –उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा (Moradabad road accident) सामने आया है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अनियंत्रित होकर अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

कार के उड़े परखच्चे, कटर से काटकर निकाले गए लोग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास की है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे रामपुर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार अपने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बुरी तरह टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक बुरी तरह अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मूंढापांडे थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से चारों घायलों को बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने 3 को किया मृत घोषित आनन-फानन में पुलिस सभी घायलों को लेकर मूंढापांडे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची। लेकिन अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने चार में से तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चौथे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए युवक उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतकों में से एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए हुई है। मृतक का नाम दयाल सिंह रावत (पुत्र कुमर पाल) है, जो अपर माल बर्ड जयनिवास बीमिला कंपाउंड पालीवाल, नैनीताल का निवासी था।

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान यशदीप (पुत्र चंद्र वाला पांडे) निवासी हल्द्वानी, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल कार में सवार अन्य दो मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है।