Shani Jayanti 2025 : शनि जयंती शनिदेव के जन्मोत्सव का प्रतीक है, जो हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल यह 7 मई, 2025 को मनाई जाएगी। शनिदेव व्यक्तियों को कर्म के अनुसार अच्छा-बुरा फल देते हैं। इसलिए उन्हें कर्मफल स्वामी और न्यायाधीश कहा जाता है। इस बार शनि जयंती से पहले शनिदेव वाणी, व्यापार और संचार के स्वामी ग्रह बुध के साथ लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं।
ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध के साथ शनि का लाभ दृष्टि योग सोमवार 26 मई, 2025 के सुबह में 07:13 AM बजे तब बनेगा, जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री की कोणीय दूरी पर अवस्थित होंगे। अंग्रेजी में इन दोनों ग्रहों की इस कोणीय स्थिति को ‘सेक्सटाइल एस्पेक्ट’ (Sextile Aspect) कहते हैं। इसे त्रिएकादश योग भी कहते हैं, क्योंकि यह शुभ तब बनता है, जब कोई दो ग्रह कुंडली एक-दूसरे से तीसरे (तृतीय) और ग्यारहवें (एकादश) भाव में होते हैं।
Shani Jayanti 2025 : बुध-शनि के लाभ दृष्टि योग का राशियों पर असर
ज्योतिष शास्त्र में बुध बुद्धि, वाणी, संचार, व्यापार, तर्क और विश्लेषण का कारक और स्वामी ग्रह माने गए हैं, वहीं शनि अनुशासन, मेहनत, धैर्य और न्याय के स्वामी ग्रह हैं। यह देखा गया है कि जब बुध और शनि सेक्सटाइल एस्पेक्ट यानी लाभ दृष्टि योग बनाते हैं, तो सभी जातकों के व्यवस्थित सोच और दीर्घकालिक योजना को बढ़ावा मिलता है। आइए जानते हैं, बुध-शनि के लाभ दृष्टि योग का किन 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ेगा?
Shani Jayanti 2025 : वृषभ राशि
बुध-शनि का इस योग के कारण बुध और शनि दोनों आपके कर्म और लाभ भाव से दृष्टि डाल सकते हैं। इससे करियर में स्थायित्व, प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन रहे हैं। निवेश या व्यापार में पुराने प्रयास अब लाभ देने लगेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। काम में ईमानदारी और संयम बनाए रखें। इसका सही परिणाम उचित समय आने पर जरूर प्राप्त होगा।
Shani Jayanti 2025 : कन्या राशि
बुध आपकी राशि का स्वामी हैं और शनि के साथ बुध का यह शुभ आपके विचारों और ऊर्जा एक नई दृष्टि और जोश दे सकते हैं। स्टूडेंट जातकों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या बौद्धिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना। नौकारीपेशा और कारोबारियों को निवेश, शेयर मार्केट या फ्रीलांस कार्य से धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करेंगे, जिससे सम्मान मिलेगा। लव रिलेशनशिप में स्थायित्व आ सकता है।
Shani Jayanti 2025 : मकर राशि
बुध-शनि के लाभ दृष्टि योग से मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के योग बनेंगे। जो लोग सरकारी सेवा, कानूनी पेशा या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। कोई पुराना लंबित कार्य पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा या उच्च अध्ययन की योजना को बल मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें और सीनियर के साथ व्यवहार संयमित रखें। नई योजनाएं शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सही परामर्श अवश्य लें।
- UP Police News: कांवड़ यात्रा को लेकर गजरौला थाने में हाई लेवल मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर होगी तुरंत कार्रवाईताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now गजरौला। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में गजरौला थाने में डीआईजी मुरादाबाद रेंज, मुनिराज ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक … Read more
- उत्तराखंड के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राज्य में खुलेंगे EPFO के नए क्षेत्रीय कार्यालयताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून। उत्तराखंड के लाखों सरकारी व निजी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और औद्योगिक घरानों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पृथक (अलग) क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की स्थापना की राह … Read more
- Uttarakhand News-रुद्रपुर में मात्र इतने रुपए के लिए दोस्तों ने ली जान, वजह जानकर रहे जायेंगे हैरानताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now Uttarakhand News-रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर से एक बेहद खौफनाक और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महज 5 हजार रुपये के मामूली विवाद और रंजिश में कुछ दोस्तों ने … Read more
- उत्तराखंड में कुदरत का कहर- टिहरी-चमोली में भारी लैंडस्लाइड, बागेश्वर में स्कूलों की छुट्टीताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून/चमोली। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश और पहाड़ों से गिरता मलबा एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। राज्य में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने पहाड़ों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर … Read more
- मुरादाबाद जनपद में हुए दो अलग-अलग हादसों में एक की युवक की मौत, जबकि पुलिसकर्मी समेत कई घायलताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों ने रफ्तार की लापरवाही की पोल खोल दी है। एक हादसे में 19 वर्षीय युवक की … Read more