सुहागरात पर दूल्हे ने दूध की जगह दुल्हन को पिला दी बीयर-भांग और फिर…

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : मिर्जापुर । यूपी के मिर्जापुर से आई यह घटना रिश्तों पर विश्वास को झकझोर कर रख देती है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन के साथ उसके पति ने सुहागरात को ऐसा धोखा किया, जिसने रिश्ते की नींव को पांच दिन में ही तोड़ दिया। दूल्हे ने अपनी पत्नी को बिना बताए कोल्डड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी, जिससे मामला थाने तक जा पहुंचा।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र का है, जहां 15 मई को वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी की पहली ही रात को दूल्हे ने अपनी पत्नी के साथ विश्वासघात कर डाला। दुल्हन को यह नहीं बताया गया कि उसे जो पेय दिया जा रहा है, उसमें नशा मिला हुआ है। रात के बाद जब होश में आई तो उसे अजीब तरह की हालत का अनुभव हुआ और बाद में उसे इस बात का पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया है।

मायके लौटी दुल्हन, पुलिस तक पहुंचा मामला

इस शर्मनाक हरकत की जानकारी दुल्हन ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसे ससुराल से मायके वापस ले जाया गया। जब परिजनों ने कपसेठी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने सीमा विवाद का हवाला देते हुए मिर्जापुर के कछवां थाने जाने की सलाह दी।

कछवां थाने में आखिरकार दुल्हन की शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां थानाध्यक्ष रणविजय सिंह की निगरानी में घंटों पंचायत चली, लेकिन दुल्हन ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।

  • चोरों ने सोना-चांदी छोड़, रसोई गैस सिलेंडर की चोरी देखे Video
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now पटना: राजधानी पटना में इन दिनों रसोई गैस (LPG) को लेकर मची मारामारी का असर अब अपराध के तरीकों पर भी दिखने लगा है। एलपीजी की किल्लत और लंबी लाइनों से आम आदमी ही नहीं, बल्कि चोरों के गिरोह भी परेशान नजर … Read more
  • Free cylinder-गैस सिलेंडर को लेकर दिल्लीवालों और मजदूरों के लिए आई है बड़ी खबर
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now Free cylinder-नई दिल्ली: रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अक्सर राजधानी में आकर किराए के कमरों में रहने वाले इन … Read more
  • Rashifal-शुरू हुआ शुक्र, वरुण और बुध का शुभ योग, इन राशियों को होगा धनलाभ
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now Rashifal : बुध और वरुण एक-दूसरे से 18° की कोणीय दूरी पर स्थित होते हैं. ये दोनों ही योग बहुत विशेष और शुभ कोणीय योग हैं, जिनसे जातकों की जीवन अचानक शुभ और सकारात्मक फल देने की संभावना के अवसर बनाते हैं. … Read more
  • फिर दिखा ‘शोले’ जैसा सीन! टावर पर चढ़ी युवती
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now गोपालगंज (बिहार): बिहार में इन दिनों ‘शोले’ फिल्म के वीरू की तरह मोबाइल टावर पर चढ़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी हफ्ते मुजफ्फरपुर जिले से एक खबर आई थी, जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरा प्रेमी टावर पर … Read more
  • UP News-लड़की के इस बात को लेकर दोस्त ने दोस्त को कुल्हाड़ी से काटा
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ UP News-‘मैनपुरी (उत्तर प्रदेश): अक्सर कहा जाता है कि दोस्ती से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं होता, लेकिन यूपी के मैनपुरी जिले से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। … Read more

Leave a Comment