Uttarakhand Government Advertisement

हिसार में रोडवेज बस पलटी, कई घायल एक की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news-हिसार : यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। इसमें सवार एक छात्र की मौत हो गई। वह इकलौता बेटा था। हादसे में 4 छात्राओं को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 52 सीट की बस में करीब 65 यात्री सवार थे। इसमें ज्यादातर कोचिंग सेंटर और स्कूल के स्टूडेंट्स थे।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह साढ़े 9 बजे राजली रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर हुआ। राजली-बहबलपुर रोड पर आंधी के कारण पेड़ गिरा था। ड्राइवर ने बस के एक हिस्से को साइड में कच्चे में उतारकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के कारण जमीन गीली होने से बस का एक हिस्सा धंस गया और बस पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे। आस-पास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

मृतक छात्र खुशी मोहम्मद (20) राजली गांव का रहने वाला था। वह कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था। उसके पिता फूलदीन सीआरपीएफ में है। वह अभी दिल्ली में तैनात हैं। वह सोमवार सुबह ही ड्यूटी पर गए थे। उसकी मां रेनू आंगनबाड़ी वर्कर है। एक बहन है।

बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता वापस लौट आए हैं। खुशी मोहम्मद के दोस्त कुलदीप ने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही थी। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर ने पेड़ के पास स्पीड से कट मारा। इस कारण बस पलट गई। रोडवेज की ये बस नारनौल से वाया मोठ, लुहारी, डाटा, गुराना, राजली गांव होकर हिसार आती है।