Uttarakhand Government Advertisement

एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में खाया जहर, ये हो सकती वजह

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

पंचकूला । हरियाणा के पंचकूला से दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड सामने आया है। यहां सेक्टर 27 स्थित एक परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस पर 6 लोगों की मौत सेक्टर 26 स्थित ओजस हॉस्पिटल में हुई जबकि एक की मौत सेक्टर 6 के स्थित जिला चिकित्सालय में हुई। जानकारी के अनुसार परिवार कर्ज में था।

बागेश्वर धाम कथा में शामिल होने आया था परिवार
पुलिस के अनुसार मृतक उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले थे। मृतकों में प्रवीण मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल और उनकी पत्नी, मां, दो बेटियां और बेटा शामिल है। सूत्रों की मानें तो देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल परिवार के साथ पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस लौटते समय उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार परिवार ने टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था। उसमें भी उनको मोटा घाटा हुआ था। तंगी इतनी ज्यादा थी कि खाने के लाले पड़े हुए थे। ऐसे में इस परिस्थिति से परेशान होकर परिवार ने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं घटना के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।