Uttarakhand Government Advertisement

CO अनुज चौधरी का एक और बड़ा बयान, जानें नमाज पर क्या बोले…

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News :(co-anuj-chaudhary) संभल : संभल जिले के चर्चित सीओ अनुज चौधरी एक बार फिर अपने बयान को सुर्खियों में हैं। ईद, नवरात्र और रामनवमी को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक में अनुज चौधरी ने कहा कि यदि आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हो तो आपको होली की गुझिया भी खानी पड़ेगी। अगर मेरी 52 जुमा और होली एक बार आती है, वाली बात गलत थी तो कोर्ट जाते मुझे सजा करवाते।

पुलिस अधिकारियों ने शांति बनाए रखने का दिया संदेश

COअनुज चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि संभल में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है। किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं। बैठक के दौरान एएसपी श्रीशचंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी ने लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

सार्वजनिक स्थानों पर नमाज की अनुमति नहीं

पीस कमेटी की बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख लोग शामिल हुए थे। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने घर की छतों पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी, जिस पर एएसपी श्रीशचंद्र ने कहा, सड़कों पर और घर की छतों पर अलविदा जुमा और ईद की नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। केवल ईदगाह स्थल और मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा की जा सकेगी।

 

Leave a Comment