Uttarakhand Government Advertisement

सरकार ने किया बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपये, जानें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News : नई दिल्ली।दिल्ली सरकार ने अपने ताजा बजट में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। महिला समृद्धि योजना को अब बजट में शामिल किया गया है, जिसके तहत महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, आत्म-सम्मान और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 210 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 6 पोषण किट और अन्य लाभ मिलेंगे। इस योजना के तहत कुल लाभ राशि अब 21,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

पालना-राष्ट्रीय क्रेच योजना और सखी निवास की शुरुआत

महिलाओं को कार्यस्थल पर बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए, दिल्ली सरकार ने 50 करोड़ रुपये की लागत से पालना-राष्ट्रीय क्रेच योजना का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत 500 क्रेच केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही, दिल्ली में दो नए सखी निवास भी शुरू किए जाएंगे, जो कामकाजी महिलाओं के लिए सहायक होंगे।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ी सहायता

बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। 60-69 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अब 2,500 रुपये मासिक सहायता मिलेगी, जबकि 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को 3,000 रुपये मिलेंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन और विश्राम केंद्रों की स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

डॉ. बीआर अंबेडकर वजीफा योजना और अन्य योजनाएं

दिल्ली सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर वजीफा योजना की भी घोषणा की है, जिसके तहत आईटीआई, कौशल केंद्रों और पॉलिटेक्निक में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को 1,000 रुपये की मासिक वजीफा राशि दी जाएगी। इस योजना के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

किसानों और ग्रामीण विकास के लिए विशेष प्रावधान

कृषि क्षेत्र और ग्रामीण विकास के लिए सरकार ने 4.85 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके तहत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6,000 रुपये के अतिरिक्त 3,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइटों और सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।

घुमनहेड़ा में आधुनिक गौशाला की स्थापना

सरकार ने घुमनहेड़ा गांव में एक आधुनिक गौशाला की स्थापना के लिए 40 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस बजट में सरकार ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, महिलाओं और बच्चों के विकास, किसानों के कल्याण, और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी है।

Leave a Comment