Aaj ka mausam : देश के इन जिलों में बरसेगा पानी, जानें अपने शहर का हाल

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Aaj ka mausam : नई दिल्ली। देश के कई जिलों में आने वाले 24 घंटों में जोर दार बारिश होने के संभवाना जताई जा रही है। सामान्य तौर पर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है, लेकिन कुछ पहाड़ी इलाकों में बादल फटने से तबाही भी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

Aaj ka mausam :  दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) भी चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। वहीं, 7 जुलाई को हुई बारिश से कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई थी। 9 और 10 जुलाई को भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

Aaj ka mausam :  उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों जैसे- ललितपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। आगरा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, जालौन, झांसी और महोबा सहित अन्य जिलों के लिए बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj ka mausam : एपी, छत्तीसगढ़ और बंगाल का मौसम

मध्य प्रदेश में 8 से 13 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 8 से 10 जुलाई तक बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी आज बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8, 9, 12 और 13 जुलाई को बारिश हो सकती है।

Aaj ka mausam :  हिमाचल में श्येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है और स्थानीय मौसम कार्यालय ने 10 जुलाई तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का श्येलो अलर्टश् जारी किया है।

desi ladki ka dance video : फिल्मी गाने ‘मुझे नौलका मंगवा दे’ पर लड़की ने किया हॉट डांस, वीडियो हुआ वायरल!