Uttarakhand Government Advertisement

Haryana News-महापुरुषों के विचार और सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं : CM नायब सिंह सैनी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news-(Haryana News)- चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में आयोजित आचार्य श्री भिक्षु स्वामी जी की 300वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों के विचार और सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

यदि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, तो एक नैतिक, चरित्रवान और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति में नैतिक मूल्य होने चाहिए, तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है।

उन्होंने मंचासीन तेरापंथी मुनिजनों का नमन करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पावन अवसर पर उपस्थित होने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत संतों की धरती है और उन्हीं की वजह से हमारी संस्कृति जीवित है। उन्होंने जैन मुनियों की त्यागमयी और संयमपूर्ण जीवनचर्या की सराहना करते हुए कहा कि वे भौतिकवादी युग में आदर्श जीवन का मार्ग दिखा रहे हैं।