Uttarakhand Government Advertisement

Haryana Weather : हरियाणा के कई जिलों में बदलेगा मौसम

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana Weather : चंडीगढ। हरियाणा-पंजाब व राजस्थान सहित अन्य राज्यों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 21 मार्च 2025 को तापमान के अंदर बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 

पश्चिम बंगाल, दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में रात के तापमान में वृद्धि देखी गई, जिससे रातें सामान्य से अधिक गर्म रहीं।

Leave a Comment