Uttarakhand Government Advertisement

सोनीपत रोडवेज विभाग ने बढ़ाई बसों की संख्या…अब इतने बजे तक चलेगी बस

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

सोनीपत: सोनीपत रोडवेज विभाग ने सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है और अंतिम बस शाम के 6 बजे सोनीपत बस अड्डे से भेजने का फैसला किया गया है। इससे पहले चंडीगढ़ के लिए अंतिम बस शाम के 5 बजे सोनीपत बस अड्डे से निकलती थी। परंतु एक अतिरिक्त बस और रूट पर तैनात किए जाने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ जाने के वाले यात्रियों की संख्या सोनीपत बस अड्डे पर काफी अधिक रहती है। राजधानी तथा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में स्थित होने के कारण अक्सर लोगों को काम पड़ता रहता है।

सोनीपत से चंडीगढ़ जाने में करीब 4 से 5 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में कई बार अगर सुबह जल्दी कोई कार्य हो तो यात्रियों को शाम को ही चंडीगढ़ जाने के लिए सोनीपत से निकलना पड़ता था। परंतु शाम को 5 बजे के बाद बस सेवा उपलब्ध न होने की वजह से यात्रियों को जी.टी. रोड पर से चलने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ता था।

शंभू बॉर्डर खुलने से भी मिलेगी बड़ी राहत

दूसरी तरफ शंभु बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन की वजह से अब तक सोनीपत से कटरा, सोनीपत से लधुयाना, सोनीपत से अमृतसर, सोनीपत से जलंधर जाने वाली बस सेवाएं प्रभावित थीं। बसों को अतिरिक्त चक्कर काटने पड़ रहे थे, लेकिन अब पंजाब सरकार द्वारा शंभु बॉर्डर को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में बसें जी.टी. रोड पर अब सीधी जा पाएंगी। इससे यात्रियों के समय में भी बचत होगी।

सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़कर हुई 26

सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर रोडवेज विभाग द्वारा बसों की संख्या बढ़ाने से यात्रियों को राहत मिली है। अब उक्त रूट सोनीपत रोडवेज विभाग की 26 बसें चलेगी। इसके अतिरिक्त कई बसें सोनीपत से दिल्ली और फिर दिल्ली से चंडीगढ़ भी चलती है।

Leave a Comment