Uttarakhand Government Advertisement

Haryana News : सीएम ने रामायण के बाल कांड के पंजाबी अनुवाद का किया विमोचन

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana News : चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के बाल कांड के पंजाबी अनुवाद का विमोचन किया। इस अनुवाद में भगवान श्रीराम के बचपन की लीलाओं का विस्तृत वर्णन है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सप्तसिंधु वाल्मीकि अध्ययन केंद्र और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन संस्थाओं के संरक्षण में यह अत्यंत महत्वपूर्ण और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कार्य संपन्न हुआ है।
उन्होंने इसे समाज को दी गई एक अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि आज का दिन आध्यात्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण के बाल कांड का पंजाबी अनुवाद हमारे सांस्कृतिक एकता और भाषायी सौहार्द का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास न केवल हमारी परंपराओं को जोड़ने वाला है, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाला भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। उन्होंने उपस्थित जनों को बाल कांड की पंजाबी अनुवादित पुस्तक भेंट-स्वरूप प्रदान की।