Uttarakhand Government Advertisement

CM ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को दी शुभकामनाएं

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

पंचकूला । cm पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेल प्रतिभा और युवा ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला, जहां छठे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कबड्डी मैच की शुरुआत के साथ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष के खेल महाकुंभ में प्रदेशभर से 15,410 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो 26 विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का सशक्त मंच है।

उन्होंने उल्लेख किया कि इस महाकुंभ की शुरुआत हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष 2017 में की गई थी और अब तक पांच सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। यह मंच खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करता है।