Uttarakhand Government Advertisement

Haryana Weather : हरियाणा के कई जिलों में अचानक बदला मौसम

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News ; Haryana Weather : चंडीगढ़। हरियाणा में हवा की दिशा में हुए बदलाव के चलते 24 घंटों दौरान 11 डिग्री सैल्सियस दोपहर के तापमान में गिरावट आ गई है। दोपहर का तापमान 25.4 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। जो इस सप्ताह के शुरुआत में 40 डिग्री सैल्सियस के करीब पहुंच गया था।

 

भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों अनुसार दोपहर के तापमान में यह गिरावट हरियाणा के सभी जिलों में दर्ज की गई। मौसम विभाग हरियाणा में 2 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

 

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहेगी। आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाने की संभावना है।

Leave a Comment