Uttarakhand Government Advertisement

sambhal news : तंत्र क्रिया से नोटों की बारिश का झांसा देकर करते थे यौन शोषण, 14 गिरफ्तार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News, sambhal news, (संभल)। धनारी थाना पुलिस ने नोटों की बारिश का झांसा देकर युवक युवतियों का यौन शोषण करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह से जुड़े आगरा में तैनात रेलवे स्टेशन मास्टर सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि गिरोह अब तक दर्जनों लड़के लड़कियों का यौन शोषण कर चुका है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने इस गिरोह के कारनामों का खुलासा करते हुए बताया कि राजपाल नाम के युवक द्वारा धनारी थाना पर आकर दर्ज कराई गई शिकायत की जांच में पुलिस जुटी तो पुलिस के हाथ इस गिरोह की गर्दन तक पहुंचे। राजपाल ने बताया था कि 11 मार्च को उसकी मां का इलाज करने के नाम पर लाखन, रिंकू ,अजय व दुर्जन उसे नरोरा लेकर गए थे।

नरौरा से संतोष व शिवम उसे आगरा ले गए और एक मकान में उसके हाथ पर बांधने के बाद सफेद कपड़ा मुंह पर डाल दिया और तंत्र क्रिया कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि राजपाल की शिकायत के बाद पुलिस ने अजय, संतोष और दुर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए उनके मोबाइल खंगाले तो गिरोह के कारनामों का सच सामने आया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह नोटों धन वर्षा क्रिया के नाम पर ठगी का धंधा करने के साथ ही लड़के लड़कियों का यौन शोषण करते हैं।

एसपी ने बताया की धन वर्षा तांत्रिक क्रिया में गिरोह विशेष दिनों में पूजा करने से धन वर्षा का दावा करता था इस तांत्रिक क्रिया को मानने वाले लोगों के समूह को यह लोग कोड भाषा में मीडिया कहते थे। कथित तंत्र क्रिया में दुर्लभ समान या लड़का लड़की को आर्टिकल के नाम दिया जाता था। तांत्रिक को कारीगर या गुरु नाम दिया गया था जो विशेष दिनों में तंत्र विद्या की पूजा करता था। गिरोह दुर्लभ वन्य जीवों के साथ ही ऐसी युवतियों को तलाश करता था जिनकी लंबाई 5 फीट 5 इंच से अधिक हो, जिनके शरीर पर कटे जले हुए, टैटू का कोई निशान न हो और न ही उसका ऑपरेशन हुआ हो।

न ही किसी जानवर ने उसे काटा हो। बड़ी शर्त यह भी कि उसे अभी तक किसी ने छुआ न हो और वह पूरी तरह कुंवारी हो। लड़कियों की तलाश कर उन्हें तांत्रिक यानि गुरु कारीगर के पास भेजा जाता था । जो लड़कियों के साथ तांत्रिक क्रिया का नाटक कर उन्हें अचेत करते हुए यौन संबंध बनाता था। लड़कों के साथ भी इसी तरह यौन शोषण किया जाता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह अब तक दर्जनों लड़कियों और कई लड़कों का यौन शोषण कर चुका है।

 

पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल से लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं जिनमें कथित तंत्र क्रिया के नाम पर लड़कियां नग्न अवस्था में लेटी नजर आ रही हैं। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गिरोह के आगरा में तैनात रेलवे स्टेशन मास्टर सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन कथित तांत्रिक गुरु भी हैं जो तंत्र क्रिया के नाम पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म और लड़कों का यौन शोषण करते थे।

Leave a Comment