9 august 2025 ka mausam kaisa rahega : बीते दिन से ही राहत देने वाली हवाएं चलनी शुरू हो गईं और कई जगह पर घने बादल छाने लगे। 8 अगस्त को दिल्ली-NCR के कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। वहीं, 9 अगस्त को दिल्ली-नोएडा समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। आसमान में अभी भी घने और काले बादल छाए हैं। हालांकि, बारिश के बाद थोड़ी उमस महसूस हो रही है, जो तेज बारिश के बाद कम हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों के लिए बारिश और गर्मी का अपडेट दिया है।
9 august 2025 ka mausam kaisa rahega : आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ला में तेज बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है।
9 august 2025 ka mausam kaisa rahega : आंधी-तूफान की चेतावनी
कल रात से ITO जाने वाले रास्ते पर जाम की समस्या देखने को मिल रही है। बारिश के बाद पानी भरने के चलते गाड़ियों की रफ्तार भी कम हो गई है, जिससे लोग जाम में फंसे हैं। दिल्ली में बीती रात से ही सड़कों पर पानी भरा हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, मौसम विभाग की तरफ से 12 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं। नामसून के सीजन में प्रदेश में भारी तबाही हुई है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।