Uttarakhand Government Advertisement

दिल्ली ब्लास्ट : आतंकी उमर का एक और साथी गिरफ्तार, हमास की तर्ज पर हमले की कर रहा था प्लानिंग

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच कर रही एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने उमर के एक और साथी जसीर बिलाल वानी उर्फ ​​दानिश को गिरफ्तार किया है। दानिश की गिरफ्तारी श्रीनगर से हुई है। जसीर बिलाल वानी को लेकर एनआईए की टीम दिल्ली पहुंच गई है। कल सुबह उसे पटियाला हाउस की स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बड़े हमले की कर रहा था प्लानिंग
जसीर बिलाल वाणी उर्फ दानिश से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक वह हमास (Hamas) की तर्ज पर ड्रोन और छोटे रॉकेट बनाकर भारत में बड़े हमले की प्लानिंग कर रहा था। ड्रोन को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही थी।

दानिश ड्रोन बम बनाने में माहिर
जांच में सामने आया है कि आतंकी लगातार ऐसे ड्रोन तैयार करने की कोशिश में लगे थे जिन्हें मॉडिफाई करके हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सके। ड्रोन में कैमरा और बैटरी के साथ छोटे बम लगाने की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही मोड्यूल पकड़ा गया। दानिश इसी तरह के ड्रोन बम बनाने में माहिर था।

भीड़भाड़ वाली जगह पर टारगेटेड ब्लास्ट
आतंकियों का प्लान यह था कि ड्रोन को किसी भीड़भाड़ वाली जगह या सुरक्षा ठिकाने पर उड़ाकर टारगेटेड ब्लास्ट किया जा सके। सीरिया, गाज़ा और अफगानिस्तान जैसे इलाकों में हमास और दूसरे संगठनों की तरफ से ड्रोन अटैक का तरीका देखा गया है। उसी मॉडल को यहां कॉपी करने की कोशिश हो रही थी।

दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई
बता दें कि 10 नवंबर को राजधानी दिल्ली में हुए कार बम ब्लास्ट में दो अन्य घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान लुकमान (50) और विनय पाठक (50) के रूप में हुई है। पिछले बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बिलाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई थी। कई अन्य लोगों का अब भी इलाज जारी है। ़दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से इन मौतों की जानकारी मिली है और जल्द ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा