ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें
Join Now
मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
Local news- मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के फैजुल्लागंज गांव के जंगल में बृहस्पतिवार शाम तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। किसान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
एक ग्रामीण ने तेंदुए की गतिविधियों का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव निवासी मोनू चौहान ने बताया कि शाम करीब 5 बजे किसान अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी एक तेंदुआ गांव में दक्षिण की ओर नहर के पास घूमता दिखाई दिया।
जिसे देखकर किसान इधर-उधर भागने लगे। तेंदुआ गांव के वीरेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में चला गया। वन विभाग कार्यालय के प्रभारी दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार को सुबह वन विभाग की टीम गांव में जाकर तेंदुए की जांच करेगी।
- भारी बारिश का अलर्ट के बाद इन जिलों में कल बंद रहेगे सभी स्कूल
- Uttarakhand news : ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे पर सरकार अलर्ट
- मुरादाबाद: रेलवे अफसर की ईमानदारी ने जीता दिल! ट्रेन में छूटा महिला का कीमती Apple मोबाइल खोजकर किया वापस
- सुरजननगर में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, अब खेत में गाय पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीण
- शक की आग में बॉयफ्रेंड बना कातिल, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर ली गर्लफ्रेंड की जान