मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
Local news-मुरादाबाद-कोतवाली की मंडी चौक पुलिस चौकी के इंचार्ज ने पीतल कारोबारी विशेष अरोड़ा की शिकायत पर तीन युवकों को बुलाकर टार्चर किया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने तीनों पर दबाव बनाया है कि वह कबूल करें कि उन्होंने कारोबारी के शोरूम से पीतल के उत्पाद चोरी किए हैं। उन्होंने चोरी नहीं कबूली तो डंडे और पट्टे से पिटाई की और बाद में रुपये लेकर तीनों को छोड़ दिया। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने चौकी इंचार्ज राज किशोर को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
अमर उजाला की खबर के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आकाश ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले हिमांशु वर्मा, मझोला के लाइन पार मझोली चौराहा निवासी रोहताश और मूंढापांडे के सेहरिया निवासी अनीस बुधवार को एसएसपी सतपाल अंतिल के सामने पेश हुए। उन्होंने बताया कि वह तीनों कोतवाली के सागर सराय निवासी पीतल कारोबारी विशेष अरोड़ा के मंडी चौक स्थित शोरूम और फर्म में पहले काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 17 नवबर को उन्हें कोतवाली की मंडी चौक चौकी के इंचार्ज राजकिशोर ने चौकी में बुलाया।
आरोप है कि तीनों को चौकी के अंदर बैठाकर पूछताछ की। उन पर आरोप लगाया कि विशेष अरोड़ा ने तीनों के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने चौकी करने की बात से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस बात पर चौकी इंचार्ज भड़क गए और उन्होंने डंडे और पट्टे से तीनों की पिटाई की। जिसमें तीनों को चोटें भी आई हैं। तब उन्होंने चोरी की बात नहीं कबूली तो चौकी इंचार्ज ने उनसे रुपये की मांग की।
हिमांश का दावा है कि उनसे 23 हजार रुपये भी लिए गए हैं। एसएसपी ने तुरंत ही सीओ सुनीता दहिया, कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज राजकिशोर को अपने कार्यालय में तलब कर लिया। तीनों युवकों का पुलिस से आमना-सामना कराया। सीओ और कोतवाली प्रभारी को इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं थी। चौकी इचांर्ज ने शिकायती पत्र आने की भी जानकारी अपने अफसरों को नहीं दी थी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने सीओ कोतवाली से पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में तीनों युवकों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज राज किशोर को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
- Bank Holiday October 2026: दशहरे पर 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी List
- Tomato Price Today: दिल्ली में टमाटर 50% महंगा, प्याज-आलू के ताजा भाव भी जानें
- Mandi Bhav Today: UP में धान का भाव ₹2926/क्विंटल, बासमती के ताजा Rates जानें
- Rani Lakshmibai Scooty Scheme: 50,000 छात्राओं को अगले महीने मिलेगी Free Scooty — CM Yogi का ऐलान
- RBI Repo Rate Decision 7 October: Home Loan की EMI बढ़ेगी या घटेगी? जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

