पति को छोड़ प्रेमी संग होटल में पहुंची महिला ने प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्ट

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मौजूद इंडो-अमेरिकन होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने की। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने छापेमारी के बाद पकड़ लिया है।

फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने शादीशुदा थी और अपने पति से अलग रह रही थी। प्रेमी संग होटल में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसके बाद गुस्से में आरोपी प्रेमी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी।

होटल में मिला महिला का शव


लुधियाना के एक होटल में रेखा नाम की महिला का शव बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से अलग रह रही थी और दो बच्चों की मां भी थी। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड अमित निषाद ने की। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और शुक्रवार को होटल इंडो-अमेरिकन में रूम लेकर समय बिता रहे थे।

शारीरिक संबंध के बाद रेखा ने अमित पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन अमित की भी जल्द शादी होने वाली थी और इन्हीं सब बातों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में रेखा ने कटर से अमित का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इससे क्रोधित होकर अमित ने रेखा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी को पुलिस ने पकड़ा


पुलिस के मुताबिक होटल के बाहर से खाना लेकर आने के बहाने आरोपी अमित वहां से फरार हो गया। होटल मैनेजर को महिला की अर्धनग्न लाश खून से लथपथ हालत में मिली, जिसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे। होटल मैनेजर ने मामले की पुलिस से शिकायत की और फिर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से देर रात छापेमारी कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।

अमित का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से घायल होने के कारण मेडिकल स्थिति खराब थी, जिस वजह से उसे PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अमित का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।