Uttarakhand Government Advertisement

Bjp-new-president-पंकज चौधरी ने संभाली यूपी BJP की कमान, योगी के बने विजय रथ का सारथी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Bjp-new-president-उत्तर प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को पंकज चौधरी के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले पंकज चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम भी थे।

पार्टी ने जो दी जिम्मेदारी, उसे निभाएंगे- पंकज चौधरी
पंकज चौधरी के खिलाफ किसी और उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था। इस वजह से उनका निर्विरोध चुना गया है। इंडिया टीवी ने पहले ही आपको बता दिया था कि पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के अध्यक्ष होंगे। इंडिया टीवी की खबर पर आज औपचारिक मुहर भी लग गई है। इससे पहले इंडिया टीवी से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी निभाएंगे।

गोरखपुर बना यूपी में सत्ता का पावर सेंटर
पंकज चौधरी के यूपी बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद, ये कहा जा रहा है कि यूपी में सत्ता का पावर सेंटर गोरखपुर बन गया है। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर से हैं। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भी गोरखपुर से ही बनने जा रहे हैं।

पंकज चौधरी को बनाया गया योगी के विजय रथ का सारथी
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं। उससे पहले पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी की कमान सौंपी गई है। आखिर बीजेपी ने पंकज चौधरी को 2027 के लिए योगी के विजय रथ का सारथी क्यों बनाया है? आइये इसे समझिए…

कुर्मी वोटर पर है बीजेपी की नजर
पंकज चौधरी व्ठब् के कुर्मी जाति से आते हैं। यूपी में 8 प्रतिशत से ज्यादा कुर्मी आबादी है। प्रदेश में कुर्मी आबादी करीब 50 सीट पर जीत हार तय करती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कुर्मी वोटर्स बीजेपी से छिटके थे। बीजेपी अब उसी कुर्मी वोटर्स को दोबारा अपने पक्ष में लाने के लिए पंकज चौधरी को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

7 बार के सांसद हैं पंकज चौधरी
पंकज चौधरी ने निगम पार्षद से राजनीति की शुरुआत की और 7 बार सांसद रहे। केंद्र में मंत्री रहे और अब यूपी बीजेपी की कमान संभाल ली है। पंकज चौधरी प्रदेश में बड़ा नाम हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 2027 का चुनाव उनके लिए काफी अहम होने वाला है।