Uttarakhand Weather : देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। देहरादून से लेकर हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी क्षेत्र में कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। अधिकतम पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है और मैदानी क्षेत्र पहाड़ों से ज्यादा सर्द हो गए हैं।
मुक्तेश्वर और नई टिहरी से ज्यादा ठंड देहरादून और ऊधमसिंह नगर में पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी के भी आसार हैं।
देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में ही कहीं-कहीं हल्की धुंध व कोहरा छाया रहा। इसके अलावा दिन में भी आसमान में आंशिक बादल मंडराने और हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण हवाई सेवाओं से लेकर रेल और सड़क मार्ग पर भी यातायात प्रभावित होने लगा है। एक दिसंबर से अब तक पहली बार देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा है। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों, खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। दून में भी मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
- भारी बारिश का अलर्ट के बाद इन जिलों में कल बंद रहेगे सभी स्कूल
- Uttarakhand news : ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे पर सरकार अलर्ट
- मुरादाबाद: रेलवे अफसर की ईमानदारी ने जीता दिल! ट्रेन में छूटा महिला का कीमती Apple मोबाइल खोजकर किया वापस
- सुरजननगर में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, अब खेत में गाय पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीण
- शक की आग में बॉयफ्रेंड बना कातिल, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर ली गर्लफ्रेंड की जान