चंडीगढ़- पंजाब सरकार ने अमृतसर की वॉल्ड सिटी, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को श्पवित्र नगरश् का दर्जा दिए जाने की अधिसूचना जारी करने के बाद अब इन तीनों स्थानों पर मांस, तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि सिखों के बीच पूजनीय इन तीनों स्थानों को पवित्र नगर का दर्जा देने का निर्णय पंजाब सरकार की अधिसूचना के बाद प्रभावी हो गया है। बता दें कि पिछले महीने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था।
तीनों शहरों को पवित्र शहर का दर्जा
सीएम भगवंत मान ने वीडियो संदेश में कहा, ष्पंजाब सरकार ने सिख धर्म से जुड़े तीन शहरों को श्पवित्र नगरश् का दर्जा देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय श्री आनंदपुर साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत जयंती के अवसर पर घोषित किया गया। सिख धर्म से जुड़े पांच तख्तों में से तीन पंजाब में स्थित हैं। ये हैं- अमृतसर में श्री अकाल तख्त, तलवंडी साबो में श्री दुमदुमा साहिब और आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब। इन तीनों शहरों को पवित्र नगर का दर्जा दिया गया है और ये आध्यात्मिकता के आधिकारिक केंद्र हैं।ष्
की जाएंगी सभी व्यवस्थाएं
भगवंत मान ने आगे कहा, ‘‘पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करेगी तथा ई-रिक्शा, मिनी-बस, शटल बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं सहित सुविधाएं प्रदान करेगी ताकि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पवित्र शहरों में सख्त नियम लागू होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इन शहरों में मांस, शराब, तंबाकू और किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित होगी।’’
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

