मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ
मुरादाबाद : सदर थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित विकास मंजिल के नीचे देर रात जो मंजर देखने को मिला, उसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। रात करीब 11:30 बजे अचानक झाड़ू और फिनायल की दुकान से उठीं आसमान छूती आग की लपटों ने ल लिया। कुछ ही मिनटों में दुकान आग के गोले में बदल गई और तेज धमाकों जैसी आवाज़ों के साथ अंदर रखा सारा ज्वलनशील सामान धू-धू कर जलने लगा।
आग इतनी भयावह थी कि उसकी गर्मी कई मीटर दूर तक महसूस की जा रही थी। चारों तरफ काले धुएं का सैलाब फैल गया, जिससे लोगों का दम घुटने लगा। अफरा-तफरी का आलम यह था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरा इलाका सदमे के साये में डूब गया।
दुकान स्वामी रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद फोन पर मिली सूचना ने उनकी दुनिया उजाड़ दी। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने अपनी आंखों के सामने वर्षों की मेहनत को जलते हुए देखा। बदहवास हालत में उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि शुरुआती कोशिशें बेअसर साबित हुईं। दमकल कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। लगातार 2 से 3 घंटे तक आग और धुएं से जूझते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया जा सका।
आग आसपास की दुकानों और इमारतों तक फैलने को बेताब थी। अगर थोड़ी भी देरी होती तो पूरा बाजार जलकर खाक हो सकता था। इस खौफनाक हादसे में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का केमिकल, फिनायल, प्लास्टिक और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आग की लपटों के सामने असहाय खड़ा दुकान स्वामी रो-रोकर बेसुध हो गया। परिवार पर रोज़ी-रोटी का संकट मंडराने लगा और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या किसी साजिश हर एंगल से जांच की जा रही है।
भारी मात्रा में पुलिस मौके पर मौजूद रही और दमकल विभाग के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रखी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी। इस भीषण अग्निकांड के बाद इलाके में अब भी डर का माहौल है।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

