मयंक त्रिगुण , संवाददाता
मुरादाबाद। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा युवा केंद्र, साईं मंदिर रोड, दीनदयाल नगर, मुरादाबाद में आयोजित मुरादाबाद खादी महोत्सव–2025 में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह महोत्सव 15 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
छठे दिन भी रही जबरदस्त खरीदारी, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
शनिवार को प्रदर्शनी के छठे दिन शासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम जनता द्वारा बड़ी संख्या में खरीदारी की गई। खासकर महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर खादी व ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीद की।
देश-प्रदेश के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में देश एवं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इनमें कश्मीर की शालें, गर्म कपड़े, ड्राई फ्रूट्स, बिहार भागलपुर की मशहूर खादी, कन्नौज का इत्र, गुजरात की जड़ी-बूटी उत्पाद, हाथरस का प्रसिद्ध हींग, ऑर्गेनिक गुड़-शक्कर, शुद्ध शहद, उत्तराखंड के गर्म कपड़े, भदोही का कारपेट, सिल्क साड़ियां, खादी सिल्क, सूती वस्त्र एवं आर्टिफिशियल लेडीज ज्वेलरी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
देर रात तक भी जारी है खरीदारी
प्रदर्शनी की भव्यता और उत्पादों की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन रात 10:30 बजे के बाद भी बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर लगी खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों की सराहना की तथा उत्पादों की गुणवत्ता और प्रस्तुति पर संतोष व्यक्त किया।
मंडलीय प्रदर्शनी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की सराहना
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंडल स्तरीय इस प्रदर्शनी को राष्ट्रीय स्तर की पहचान देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत इकाइयों के उत्कृष्ट उत्पाद स्थानीय जनता तक उपलब्ध कराने के लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग, मुरादाबाद मंडल के उपनिदेशक/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी सत्यवीर सिंह चौहान एवं उनकी टीम की विशेष प्रशंसा की गई।
ओपन डांस कॉम्पटीशन का आयोजन
महोत्सव के अंतर्गत शनिवार सायं 4:00 बजे से ओपन डांस कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कोषाधिकारी, मुरादाबाद उपस्थित रहीं।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

