Uttarakhand Government Advertisement

UP में दो हुए दो भीषण हादसे, 6 लोगों की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

UP–accidents-in-ghaziabad-and-bijnor-6-people–बिजनौर। सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के दो शहरों से दर्दनाक हादसे की खबर आई। पहले गाजियाबाद में दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में चार लोगों की जान चली गई। दूसरी घटना बिजनौर की है, जहां एक क्रेटा कार डंपर से टकरा गई। बाइक हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं और इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बिजनौर के कार हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई।

गाजियाबाद में कैसे हुए हादसा?
गाजियाबाद में दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार रात करीब 12 बजे नेशनल हाईवे 9 सर्विस रोड पर तनु श्री फार्म के सामने हुआ। वेव सिटी थाना क्षेत्र का डासना निवासी रईसुद्दीन स्प्लेंडर बाइक से डासना की ओर जा रहा था। उसके साथ खोड़ा की रहने वाली एक महिला भी थी। इसी दौरान सामने से एक अवेंजर बाइक पर तीन युवक अमन, विपिन और प्रेम आ रहे थे। अचानक दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अमन और राशुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।

नेपाल के रहने वाले थे दो युवक
हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला बेबी और विपिन का अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया गया है कि अमन और विपिन गॉल्फलिंक्स स्थित एक क्लब में नौकरी करते थे और दोनों नेपाल निवासी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य के अनुसार दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पूरे मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

बिजनौर में कार सवार चार लोगों की मौत
बिजनौर में क्रेटा कार और खनन डंपर के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक एक दिनी जलसे में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे में सलाउद्दीन, कारी इकबाल, अशफाक, एहतशाम की मौत हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र के हरिद्वार रोड पर यह हादसा हुआ।

कैसे हुआ हादसा?
राहतपुर गांव के रहने वाले इकबाल कारी, अशफाक,एहतेशाम और सलाउद्दीन एक दीनी जलसे में शामिल होने के लिए कल दिन में अपनी क्रेटा कार से निकले थे। यह लोग बीती देर रात लगभग 12 बजे के आसपास अपनी क्रेटा कर से अपने गांव राहतपुर वापस लौट रहे थे। तभी हरिद्वार रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में कार में सवार इन चारों लोगों की मौत हो गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों का पंचनामा भर के शव को पीएम हाउस भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।