Uttarakhand Government Advertisement

Moradabad News-चार पंसारियों की दुकानों से 8–10 लाख की नकदी व सामान उड़ाया

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

Moradabad News-सदर थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा बाजार में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाइन से चार पंसारियों की दुकानों के ताले तोड़ दिए छत कूदकर दाखिल हुए शातिर चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए करीब 8 से 10 लाख रुपये की नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली तो बाजार में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पीड़ित दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चारों दुकानों के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा कैश व सामान गायब था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई खबर मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया।

दुकान स्वामी संजय कुमार ने बताया कि पड़ोस के दुकानदार ने फोन कर ताले टूटे होने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चारों दुकानें पंसारी की हैं जिनमें परमानंद किस्मत तार, मोतीराम ब्रदर्स (इंद्रेश कुमार),राजीव ब्रदर्स सहित अन्य दुकानें शामिल हैं। सभी दुकानों से देर रात चोरी की गई है।
पीड़ितों के अनुसार रोज़ की तरह रात में दुकानें बंद कर ताले लगाकर वे घर चले गए थे, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि इतनी बड़ी चोरी हो जाएगी। चोरों ने छत के रास्ते एंट्री कर वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नकदी और सामान मिलाकर 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है पुलिस ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोर कहां से आए और कितनी रकम लेकर गए।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा कटरा बाजार में एक साथ चार दुकानों में हुई इस चोरी ने व्यापारियों में दहशत फैला दी है। दुकानदारों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।