MP News-मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्कर, 5 की मौत

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

MP News-ग्वालियर – परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 4 लोग गंभीर घायल हैं। घायल में 1 बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ऑटो सवार श्रद्धालु थे, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि ऑटो में सवार सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर सुबह करीब 3 बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो ग्वालियर के परशुराम चौराहे के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ दूर तक कार ने ऑटो को घसीटा भी। सड़क किनारे लगे फुटपाथ पिलर और पेड़ तक को नुकसान हुआ। भीषण हादसे से सड़क पर मातम फैल गया।

हादसे पर सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि लगभग सुबह 3 बजे हमें सूचना मिली कि बस स्टैंड पर एक स्कॉर्पियो चालक की टक्कर एक वाहन से हो गई है। जैन मंदिर के पास उसकी टक्कर एक ऑटो से हो गई। जिसके परिणामस्वरूप 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोगों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी चिकित्सा जांच की जा रही है।