Uttarakhand Government Advertisement

Gold Silver Price : सोने और चांदी के रेट में आज आया भारी उछाल, जानें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Gold Silver Price Today LIVE : नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वैश्विक बाजार में आज सोने-चांदी में जोरदार उछाल (Gold Silver Price Hike) देखने को मिला। कोमेक्स पर सोना 32 डॉलर उछलकर 4800 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) के लेवल को पार कर गया।

जबकि चांदी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 77 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलोग्राम) के पार कारोबार (comex gold silver rates) करने लगी।

ऐसी ही तेजी घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX Gold Silver Price Today) पर भी देखने को मिली। जहां बाजार खुलते ही सोना 1000 रुपए और चांदी 6600 रुपए तेजी के साथ ट्रेड करने लगी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलिवरी वाला सोना 903 रुपए उछलकर 1,52,975 रुपए (Gold Price Today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा। जबकि चांदी 2,46,800 रुपए (Silver Price Today) प्रति किलोग्राम के लेवल पर पहुंच गई।