तमिलनाडु में बनेगी ‘विजय सरकार’, थलापति 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

TVK प्रमुख विजय थलापति तमिलनाडु के अगले सीएम होंगे. वो कल सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. उन्होंने आज 118 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया था. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर टीवीके ने जीत हासिल की है. इनमें दो सीटों पर विजय थलापति की जीत हुई. अब विजय को एक सीट छोड़नी होगी. ऐसे में टीवीके के 107 विधायक ही गिने जाएंगे. इसके अलावा थलापति के पास IUML के दो विधायक, सीपीआई के दो विधायक, सीपीएम के दो विधायक, वीसीके के दो विधायक, कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन है.

कहां होगा शपथ ग्रहण?
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में विजय के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने इस समारोह का जिम्मा लिया है. इसी मंच से कल विजय थलापति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे. दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की TVK ने 108 सीटें जीती थीं, जो बहुमत के आंकड़े से कम जरूर थीं, लेकिन सबसे ज्यादा थीं. वो इससे पहले भी राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके थे, लेकिन राज्यपाल ने उनसे कहा कि वो 118 विधायकों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपे.

विजय से कहां हुई थी चूक?
दरअसल, विजय को जब 108 सीटें मिलीं तो उन्हें अपने ही विधायकों के दम पर सरकार बनाने का दावा पेश कर देना चाहिए था. लेकिन उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाते हुए कांग्रेस के विधायकों के हस्ताक्षर भी जोड़ दिए. जैसे ही विजय ने कांग्रेस के नाम शामिल किए, उनका दावा ‘सिंगल लार्जेस्ट पार्टी’ के बजाय ‘गठबंधन’ का बन गया. राज्यपाल ने उन्हें ये कहकर वापस भेज दिया कि अगर आप सरकार बनाने के लिए गठबंधन का दावा पेश कर रहे हैं तो 118 विधायकों का समर्थन लेकर आइए. जिसके बाद थलापति को और हाथ पैर मारने पड़े, लेकिन आखिरकार उनका सरकार बनाने और खुद मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा हो ही गया.