Aaj Ka Rashifal-: द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 मई, 2026 का दिन बुधवार और अधिक मास की ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तिथि है. इस दिन गणेश चतुर्थी पूजन है, जिसे वरदा चतुर्थी कहते हैं. इसके साथ ही कल 19 मई को बना फलदायी रवि योग 20 मई को भी व्याप्त है. जहां तक इस तारीख के ग्रहों की स्थित, गोचर और योग की बात है, तो 20 मई को भी मिथुन राशि में शुक्र, गुरु और चंद्र का त्रिग्रही योग और वृषभ राशि में बुध-सूर्य की से शक्तिशाली बुधादित्य योग बना हुआ है. वहीं मेष राशि में मंगल स्वगृही होकर विराजमान हैं. इन सबके अलावा इसी दिन बुध और शनि अर्धकेन्द्र योग बना रहे हैं.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए भगवान गणेश उनके आराध्य देव हैं और आपकी ही राशि में शुक्र, गुरु और चंद्रमा का त्रिग्रही योग बन रहा है. यह संयोग आपके ऊपर भगवान गणेश की कृपा बरसा सकता है. आपमें जुनून की हद तक वाला एक शुभ आत्मविश्वास जगेगा. आप साहस के साथ मुश्किल से मुश्किल काम को निपटा पाएंगे. आपके काम से आपके मैनेजर बेहद खुश होंगे. इसका नतीजा वेतन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के रूप में सामने आ सकता है. कारोबार में कोई पुराना बड़ा क्लायंट फिर आपके पास आएगा. इनके नए रास्ते खुलेंगे और धन की आमद भी तेज होगी. बच्चों की पढ़ाई का रिजल्ट आएगा, जो बेहतरीन होगा. इससे मुहल्ले में आपकी इज्जत बढ़ जाएगी. स्टूडेंट जातकों को मॉक टेस्ट में अच्छे मार्क्स आएंगे. पुरानी एलर्जी से राहत मिलेगी. किसी गरीब के घर जाकर भोजन कराना या पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना आपके बृहस्पति को चमत्कारी रूप से मजबूत करेगा.
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध की शनि के साथ बन रही अर्धकेन्द्र योग और आपकी राशि से नवम त्रिकोण में बना गुरु-चंद्र का गजकेसरी योग आपको एक नई ऊंचाई पर ले जा सकता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. आपकी मानसिक स्पष्टता बढ़ने से आप योजनाओं को अच्छे ढंग से अंजाम दे पाएंगे, जो आपके लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकती है. नौकरी में आपकी इनोवेशन के लिए अवॉर्ड मिल सकता है. व्यापार में यदि कोइ विवाद या झगड़ा चल रहा था तो ऐसा कानूनी रास्ता मिलेगा कि समस्याएं खत्म हो जाएंगी. स्टूडेंट जातकों का मकान मालिक से रेंट में काफी रियायत मिल सकती है. छोटे भाई या बहन के विवाह की बाधा दूर होगी. कर्ज की किश्तों के बोझ से दबे जातकों को अचानक कहीं से पुराना बोनस या बकाया भुगतान मिलेगा, जिससे मासिक बजट का तनाव कम होकर सांस में हवा आएगी. किसी गौशाला में हरा चारा और गुड़ खिलाएं, चमत्कारिक रूप से तबीयत पटरी पर लौटेगी और अटका हुआ धन भी वापस आएगा.
धनु
मिथुन राशि में बने त्रिग्रही योग की दृष्टि आपके सप्तम भाव को दीपावली की तरह जगमगा रहा है. इससे जीवन के हर ठहरे हुए क्षेत्र में तेज गति आएगी. वैवाहिक जीवन में बीते सालों की चुप्पी टूटेगी. लाइफ पार्टनर अचानक वह प्रशंसा करेंगे जिसकी आपको सख्त जरूरत थी. रिश्ते में गर्माहट आएगी. लव बर्ड्स एक वैकैशन टूर पर जा सकते हैं. कारोबार में विदेश से जुड़ा कोई डील मोटा डॉलर पाने की सूचना देगा. इस रकम से आपके स्टार्टअप की दिशा बदल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई पोस्टिंग का आदेश मिल सकता है. यहां कमाई के नए जरिए खुल जाएंगे. किसी साइबर क्राइम या धोखाधड़ी के मुकदमे में आपका डिजिटल सबूत निर्णायक साबित होगा. फैसल आपके पक्ष में आएगा. स्टूडेंट जातकों के लिए इंटर्नशिप का ऐसा मौका मिलेगा, जहां से सीधे नौकरी का ऑफर आएगा. परिवार में किसी सदस्य के गुर्दे या शुगर की बीमारी की जांच की रिपोर्ट नेगेटिव होगी. पक्षियों को दाना-पानी देने और बंदरों को केले खिलाना आपके गुरु को प्रबल करेगा.
मीन
आपकी राशि में शनि विराजमान हैं, जो बुध के साथ अर्धकेन्द्र योग बना रहे हैं और इसके साथ गुरु-चंद्र का गजकेसरी योग आपको मानसिक रूप से स्थिरता देगा. आपमें गजब का आत्मविश्वास उदय होग, जो बड़े से बड़ा संकट से जूझ सकता है. नौकरी में आपके किसी विरोधी कलीग की आपके खिलाफ साजिश का पर्दाफाश होगा. व्यापार में नुकसान दे रही मशीनरी या पुरानी टेक्नोलॉजी को बदलने का साहसिक फैसला आप अचानक ले लेंगे. नई मशीन आते ही उत्पादन की लागत आधी हो जाएगी. इनकम बढ़ने से हालात संवरेंगे. सीमेंट और लोहे के कारोबारियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है. पिता के स्वास्थ्य में अचानक सुधार देखकर सब हैरान रह जाएंगे. संगीत या फाइन आर्ट्स क्षेत्र के स्टूडेंट्स को किसी बड़ी प्रतियोगिता जीतने पर धन और सम्मान मिलेगा. आपकी प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती है. किसी कुष्ठ आश्रम या वृद्धाश्रम में जाकर भोजन कराना आपके केतु को शांत करेगा और पैरों के दर्द या वेरीकोज वेन्स की तकलीफ से हमेशा के लिए मुक्ति दिलाएगा.
मकर
शनि और बुध का अर्धकेन्द्र योग आपके लिए कोई ऐसा भूले-बिसरे कौशल को जगा देगा. इसके जरिए आप घर बैठे फ्रीलांसिंग के जरिए मोटी रकम कमा सकते हैं. कोर्ट-कचहरी में किसी चेक बाउंस के केस में अचानक धारा बदल जाएगी और मजिस्ट्रेट आपको सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ सकते हैं. नौकरी में छह महीने की एरियर मिलने के योग बन रहे हैं. कारोबार में सरकारी टेंडर की जो फाइल अटकी हुई थी, उस पर मोहर लग सकती है. इससे मोटा मुनाफा होगा. बेटे-बेटी के करियर को लेकर चल रही अनिश्चितता खत्म होगी. उन्हें विदेश से बुलावा आने की प्रबल संभावना बन रही है. फाइनेंस कंपनी की रिकवरी का दबाव खत्म होंगे, इसका सेटलमेंट आपके पक्ष में हो सकता है. बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. आप ज्योतिष या अध्यात्म से जुड़ा कोई नया कोर्स करेंगे, जो बाद में आपके इनकम बढेगा. बूढ़े निराश्रित व्यक्ति को कंबल और दवा दान करें, शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी.