Uttarakhand Government Advertisement

Saharanpur Crime News-14 साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब ससुराल में घुसकर सनकी पति ने रेता पत्नी का गला

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

b-सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने दिनदहाड़े अपनी ससुराल में घुसकर अपनी ही पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 14 साल पहले जिस शख्स के साथ महिला ने कसमें खाकर प्रेम विवाह किया था, उसी ने उसकी जान ले ली।

सुबह 9:30 बजे ससुराल में घुसा और रेत दिया गला प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी पति सनी अपनी ससुराल पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी मीनू सैनी (35 वर्ष) से विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने किसी धारदार हथियार से मीनू का गला काट दिया। वार इतना जबरदस्त था कि मीनू खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर पड़ी और तड़पने लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी, अस्पताल में तोड़ा दम हमले के दौरान मीनू की चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी और परिजन मौके पर दौड़े। उन्होंने देखा कि मीनू खून से लथपथ फर्श पर गंभीर हालत में पड़ी थी। आनन-फानन में लोग उसे उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शरीर से ज्यादा खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने जांच के बाद मीनू को मृत घोषित कर दिया।

14 साल पहले हुई थी लव मैरिज, चल रहा था विवाद पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मीनू और सनी ने करीब 14 साल पहले अपनी मर्जी से प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। लेकिन, शादी के कुछ सालों बाद ही पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़े और विवाद होने लगे थे। पुलिस के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले इसी आपसी विवाद के चलते मीनू अपना घर छोड़कर अपने मायके (फतेहपुर थाना क्षेत्र) आ गई थी। लेकिन सनी ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

मुख्य आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में दिनदहाड़े हुई इस हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति सनी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।