Uttarakhand Government Advertisement

अनिल विज का बयान, कहा- ईडी ने सारा मामला स्टडी कर…..

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

अंबाला : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को चार्जशीट किया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा ईडी ने सारा मामला स्टडी करके इन्हें सारा मौका दिया है। अब जो इन्होंने किया है सारा देश भी जनता है। ईडी ने आगे की कार्रवाई के लिए चार्जशीट दाखिल की है।

वक्फ बोर्ड बिल संशोधन को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दंगे हुए हैं जिस पर अनिल विज ने कहा हिंदुस्तान में ही हिंदुओ को पलायन करना पड़ रहा है। जिससे लगता है बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी के अंदर बंग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद यूनिस की आत्मा आ गई है। ये किसी बड़े तांत्रिक को बैठा कर निकालनी पड़ेगी।

Leave a Comment