Uttarakhand Government Advertisement

शर्मनाक रिस्तें-2 माह की बच्ची को दुध की बोतल के साथ रेलवे फाटक को छोड़ दिया

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News : पानीपत। शहर में रेलवे फाटक पर 2 माह की बच्ची मिली है। वहां से गुजर रहे राहगीर ने इस बच्ची को देखा, जिसने तुरंत बच्ची को गोद में उठाया। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में बच्ची की जांचें की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक राहगीर कच्ची काबड़ी फाटक से गुजर रहा था। इस दौरान यहां पर उसे बैठने वाले बेंच के पास बच्ची की रोने की आवाज आई। राहगीर ने मौके पर देखा कि एक बच्ची कंबल में लिपटी हुई थी और उसके पास दूध की बोतल भी थी। युवक ने कहा कि वह बच्ची को अपनाना चाहता है।

अगर प्रशासन और सरकार इजाजत दें, तो वह इस बच्ची की परवरिश करना चाहता है। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में बच्ची की जांचें की जा रही है।

मामले पर जीआरपी इंस्पेक्टर विजय पाल ने बताया कि पुराना औद्योगिक थाना से सूचना प्राप्त हुई थी कि मामला जीआरपी के अंतर्गत आता है, तभी साक्ष्य जुटाए जा रहे है, जल्द केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी और बच्ची को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment