Uttarakhand Government Advertisement

रामपुर में 11 साल की मूक-बधिर बच्ची से किया रेप, बहुत बुरी हालत में मिली

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

रामपुर। रामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में एक 11 साल की मूक-बधिर और दलित लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रामपुर के एक गांव का मामला है। मंगलवार शाम से लापता लड़की सुबह एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली। लड़की नग्न अवस्था में थी और उसके शरीर से खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि बाद में उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया।

लड़की शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयपाल सिंह ने बताया कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

अधिकारी ने बताया कि बलात्कार पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें गठित की हैं।

शर्मनाक रिस्तें-2 माह की बच्ची को दुध की बोतल के साथ रेलवे फाटक को छोड़ दिया

Leave a Comment